*जोगता थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक.

धनबाद/सिजुआ:- दिनांक -21/01/26 बुधवार को जोगता थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की इस दौरान जोगता पुलिस ने सभी पूजा समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और तय नियमों का सख्ती से पालन करना होगा!
बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने बातचीत में कहा कि जोगता(सिजुआ) क्षेत्र में सभी त्योहार हमेशा आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाते रहे हैं। आगे भी इसी परंपरा को कायम रखा जाएगा।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा। तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील कि वे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से पूजा संपन्न कराएं और प्रशासन को सहयोग करें!
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



