धनबाद में 23 अगस्त को ‘सावन बैश-2.0’, सुपरमॉम्स, महिलाओं और युवतियों के लिए होगा खास आयोजन..

धनबाद : सावन के रंग और उमंग को खास बनाने के लिए धनबाद में Sanwariya Group की ओर से ‘Saawan Bash-2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह खास कार्यक्रम सुपरमॉम्स, महिलाओं और युवतियों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें मनोरंजन और फैशन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में लाइव डीजे, ढोल, डांस, म्यूजिक, मजेदार गेम्स, फोटोग्राफी कॉर्नर और रैंपवॉक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रतिभागियों के लिए सरप्राइज गिफ्ट, विभिन्न कैटेगरी में अवॉर्ड और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की खास ड्रेस थीम ग्रीन रखी गई है, जिससे सावन का रंग और भी खूबसूरत नजर आएगा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कुंबनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल होंगे। आयोजकों का मानना है कि उनकी मौजूदगी कार्यक्रम को और खास बनाएगी।
‘सावन बैश-2.0’ का आयोजन 23 अगस्त, रविवार को दोपहर 12 बजे से Zenith Rooftop, Hotel Kedar Hill, बिग बाजार के पास, सरायढेला, धनबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम की एंट्री फीस 699 रुपये रखी गई है, जिसमें बुफे लंच भी शामिल होगा।
आयोजकों ने धनबाद की महिलाओं और युवतियों से इस खास आयोजन में शामिल होकर सावन के रंग, संगीत, मस्ती और मनोरंजन से भरे इस यादगार कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



