*सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर कस्तूरबा विद्यालय के भवन निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास**

* भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जा रहा है निर्माण…
**बलियापुर:** सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को बलियापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में नए भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना का क्रियान्वयन भवन निर्माण विभाग (भवन प्रमंडल, धनबाद) की देखरेख में किया जा रहा है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। क्षेत्र में पुल-पुलिया, सड़कों के जाल समेत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्य जोरों पर हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के स्तर को सुधारने के लिए आगे भी इससे बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, विजय रवानी, मनबोध रवानी, मुखिया बीडी महतो, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) रविन्द्र महतो, मनिका भट्टाचार्य, रीता कुमारी, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, मंटू रवानी, विजय रजक, लखन गोराई, हरे कृष्ण रवानी, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी और शकील अंसारी समेत भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



