*बांसजोरा साइडिंग में प्रज्वला महिला समिति द्वारा 105 असंगठित मजदूरों के बीच दिवाली उपहारों का वितरण*

*कतरास :* धनतेरस, दीपावली एवं काली पूजा के शुभ अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, पूर्विता रमैया, रंजना सिंह और नेहा दास के दिशा-निर्देश में प्रज्वला महिला समिति, सिजुआ क्षेत्र के तत्वाधान में बांसजोरा साइडिंग में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से 105 असंगठित मजदूरों के बीच स्टील की थाली, पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्ती, पीतल के दीए तथा रसगुल्ले का वितरण किया गया। साथ ही सभी को धनतेरस, दीपावली और काली पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर प्रज्वला महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने कहा, “हमारी समिति आज इन असंगठित मजदूरों के बीच आकर थोड़ी-सी खुशियां बांटकर बहुत अच्छा महसूस कर रही है। हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक हम मदद और प्यार पहुंचा सकें।”
उन्होंने सभी से अपील की कि दिवाली का त्योहार सुरक्षा, भक्तिभाव, सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे सामाज.
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



