Breaking

*काँको मोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती*

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज महतो के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि.

Https://news93live.com/

धनबाद/कतरास। कतरास के काँको मोड़ स्थित झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष श्री सूरज महतो के आवासीय कार्यालय में आज शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री महतो समेत संगठन के दर्जनों वरीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस का अद्वितीय उदाहरण है। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे ओजस्वी विचार आज भी हमारे दिलों में जोश भरते हैं।

श्री महतो ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा भी नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button