धनबाद निगम चुनाव: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की दूसरी दावेदारी से बढ़ी हलचल..

चुनावी समीकरण
धनबाद नगर निगम चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने दूसरी बार मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए नारा दिया है “काम बेमिसाल, फिर से एक बार चंद्रशेखर अग्रवाल”। यह नारा जनता को कितना आकर्षित करेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
रणनीति और चुनौतियाँ
अग्रवाल लगातार कार्यक्रमों और बैठकों के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
वे व्यक्तिगत संपर्क और जनसंपर्क अभियानों से अपने नाम को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है जमीनी कार्यकर्ताओं की कमी।
साथ ही, उन पर लगे 200 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप उनकी छवि पर भारी पड़ सकता है।
जनता के पास विकल्पों की भरमार
इस बार मेयर पद जनरल सीट होने के कारण प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
पुराने और नए दोनों तरह के उम्मीदवार मैदान में उतर सकते हैं।
इससे जनता के पास विकल्पों की कमी नहीं होगी और मुकाबला और भी कठिन हो जाएगा।
संभावित हलचल
धनबाद की राजनीति में अब हलचल तेज होने वाली है।
कई भावी मेयर प्रत्याशियों के नाम जल्द ही सामने आने वाले हैं।
इस बार किसी भी उम्मीदवार के लिए राह आसान नहीं होगी।
गठबंधन, प्रचार रणनीति और जनता का मूड – यही तय करेगा कि किसकी किस्मत चमकेगी।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



