Breaking

रणधीर वर्मा चौक पर सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान..

Https://news93live.com/

धनबाद : आज दिनांक 27/01/2026 को सड़क सुरक्षा माह के तहत रणधीर वर्मा चौक के समीप विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट एवं वाहन के आवश्यक कागजातों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, उनका मौके पर ही चालान काटा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

News 93 Live के लिए धनबाद से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button