*बाँसजोड़ा में खंडित बजरंगबली प्रतिमा का विसर्जन*

*कतरास* : बाँसजोड़ा स्थित डीवीसी मोड़ बजरंगबली मंदिर की खंडित प्रतिमा को विधिवत मंदिर से निकालकर दामोदर नदी में विसर्जित किया गया। यह कार्य धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।वहीं नई बजरंगबली प्रतिमा की स्थापना को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और भगवान की सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।बाँसजोड़ा ग्रामवासी अमित सिन्हा, खेदन महतो, योगेश्वर राय, सिटु यादव, सुरेश रवानी, धिरजू रवानी, बिक्की रवानी, आलोक लाला, भोला महतो, नरेश, उमेश रवानी, संतोष मुखर्जी, धनू गोप, मधुराय, विशाल श्रीवास्तव, हर्षित लाला, संतोष सिन्हा, पवन महतो, सूरज सिन्हा, टुनटुन लाला सहित समस्त ग्रामवासी।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



