Breaking

अजय मंडल एक बार फिर पूरे दमखम के साथ उतरे चुनावी मैदान में..

Https://news93live.com/

धनबाद :जनसमर्थन और विश्वास की मजबूत नींव के साथ अजय मंडल ने एक बार फिर चुनावी रण में कदम रख दिया है। आज दिनांक 29/01/2026 को उनके आवास पर आयोजित सादगीपूर्ण किन्तु प्रभावशाली बैठक में मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—टूटी सड़कों, जाम नालियों, पेयजल संकट, अनियमित बिजली व्यवस्था और स्वच्छता—पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनाव की रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा विकास के स्पष्ट रोडमैप पर विस्तार से मंथन हुआ।

उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से कहा कि दो बार रनर रहने के बावजूद अजय मंडल ने कभी जनता का साथ नहीं छोड़ा। वे निरंतर क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनकी यही प्रतिबद्धता और सेवा भाव उन्हें जनता के बीच एक मजबूत, कर्मठ और विश्वसनीय चेहरा बनाता है।

बैठक में यह सामूहिक संकल्प लिया गया कि इस बार चुनाव का मूल मुद्दा केवल और केवल विकास होगा। क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाने, अधूरे कार्यों को पूरा करने और नई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संगठित एवं सुनियोजित प्रयास किए जाएंगे।

अंत में सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि इस बार लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि निर्णायक जीत हासिल कर क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखना है। पूरे जोश, विश्वास और एकता के साथ अजय मंडल के समर्थन में चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

News 93 Live के लिए धनबाद से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button