Breaking

अग्रसेन भवन पुरानी बाजार मे भृगु नाथ भगत का भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन।

Https://news93live.com/

धनबाद के पुरानी बाजार स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को धनबाद महापौर प्रत्याशी भृगु नाथ भगत का भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया और एक स्वर में भृगु नाथ भगत को चुनाव लड़ाने तथा भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह यह दर्शा रहा था कि नगर निगम चुनाव को लेकर जनता अब बदलाव के मूड में है।

अपने संबोधन में भृगु नाथ भगत ने धनबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि

“धनबाद नगर निगम के गठन को 20 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी निगम का काम धरातल पर नजर नहीं आता। साफ-सफाई, जलापूर्ति, नाली, सड़क और मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। हमने जीवन भर धनबाद की जनता की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि इस बार वे स्वयं नहीं, बल्कि जनता उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए आगे बढ़ा रही है।

“अगर जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया, तो धनबाद को भ्रष्टाचार-मुक्त, स्वच्छ और विकसित शहर बनाकर दिखाएंगे। धनबाद का विकास सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखेगा।”

वही इस कार्यक्रम का संचालन व संयोजक संजय सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निगम चुनाव में असली मुद्दे — गंदगी, जल संकट, जाम, जर्जर सड़कें, नालियों की बदहाली और जवाबदेही की कमी — को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। इसी कारण जनता एक मजबूत, संघर्षशील और जमीन से जुड़े नेतृत्व की तलाश में है।

मौके पर अमित भगत, पप्पू गुप्ता, दिनेश आजाद, रवींद्र विजन, संजय जायसवाल, हरेंद्र गुप्ता, संजय सिन्हा, प्रसून कुमार, विनय सिन्हा, रवि चंद्र, सोमेन राय, काजल दा, मदन कांत झा, उदय कुमार साहू, विनोद चंद्रवंशी, मुकेश साव, शुभम सिन्हा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का समापन “धनबाद को बदलेगा – ईमानदार नेतृत्व आएगा” के नारों के साथ हुआ, जिससे साफ है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में मुकाबला काफी रोचक और मुद्दों पर आधारित होने वाला है।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button