Breaking

भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव अग्रवाल जी आगामी 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Https://news93live.com/

भाजपा धनबाद महानगर जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी श्री पंकज सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव अग्रवाल जी आगामी 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

पंकज सिन्हा ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता का व्यापक समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव अग्रवाल जी को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में धनबाद में विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं धनबाद की जागरूक जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button