Breaking
जनता के हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा: मो अफसर उर्फ छोटू*..

*कतरास* : छाताबाद वार्ड नंबर 2 से मो अफसर उर्फ छोटू ने मंगलवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छाताबाद में पेयजल की गंभीर समस्या है. जल संकट के साथ-साथ वार्ड नंबर 2 में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विकसित करेंगे. जनता के हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा उन्होंने वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं से समर्थन मांगा है. उन्होंने कहा यही वक्त है छाताबाद की नई इबादत लिखने की. आपका एक वोट से छाताबाद का तकदीर और तस्वीर बदली जा सकती है. यही वक्त है सही फैसला ले. छाताबाद वार्ड नंबर 2 का चुनाव मैं नहीं यहां की जनता लड़ रही है.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



