Breaking

जनता के सुख-दुख में खड़ा रहूंगी: मंजू देवी ..

पचगढी में जल जमाव की समस्या दूर करूंगी: मंजू देवी..

Https://news93live.com/

कतरास.पचगढ़ी बाजार कतरास वार्ड नंबर 3 से मंजू देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंजू देवी ने कहा कि वार्ड नंबर 3 में हर तरफ समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है. उन्होंने कहा कि यहां के हर महिलाओं का राशन कार्ड, वृद्धा विधवा पेंशन आदि जो समस्याएं हैं. उसे दूर करूंगा. पेयजल के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को लाभ दिलाएंगे. सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को उनका लाभ दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगे. कतरास में जल जमाव की समस्या दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी. शहर के हर गली और सड़क का निर्माण किया जाएगा. जनता के हर सुख दख में खड़ा रहूंगी.उन्होंने वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा है.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button