Breaking

धनबाद नगर निगम चुनाव: स्क्रुटनी के बाद 30 प्रत्याशी मैदान में..

Https://news93live.com/

धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी गुरुवार को की गई। सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की देखरेख में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो तथा श्री विशाल कुमार पांडेय ने नामांकन पत्रों की जांच की।

नामांकन रद्द

जांच के दौरान तीन प्रत्याशियों – श्री अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार और सुश्री पुष्पा कुमारी – के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इस प्रकार कुल 33 उम्मीदवारों में से 30 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बने रहेंगे।

सही पाए गए नामांकन पत्रों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं:

श्री अमित कुमार अग्रवाल

श्री आकाश दुसाध

श्रीमती इंदु देवी

श्री उमेश पासवान

श्रीमती कुसुम देवी

श्री चंद्र शेखर अग्रवाल

श्री जावेद इकबाल

श्री दिलीप कुमार

श्री दीनानाथ ठाकुर

श्री नवल किशोर पासवान

श्रीमती नीलम मिश्रा

मोहम्मद परवेज खान

श्री प्रकाश कुमार

श्री बिनोद कुमार सिंह

श्री भृगु नाथ भगत

श्री मुकेश कुमार पांडेय

श्री योगेंद्र प्रधान

श्री रवि चौधरी

श्री रवि बुंदेला

श्री राजकुमार कनौजिया

श्री राम विनय सिंह

श्री राहुल कुमार चौहान

मोहम्मद रुस्तम अंसारी

श्रीमती लक्ष्मी देवी

श्री शमशेर आलम अंसारी

श्री शांतनु कुमार चंद्रा

श्रीमती शिल्पी शर्मा

श्री संजीव कुमार

श्री संजीव सिंह

श्री के.सी. सिंहराज

निर्वाचन कार्यक्रम

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2026

निर्वाचन प्रतीक आवंटन: 7 फरवरी 2026

मतदान: 23 फरवरी 2026 (सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

मतगणना: 27 फरवरी 2026 (सुबह 8:00 बजे से)

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button