रेलवे मैदान में कतरास में स्व एस एन भट्टाचार्या क्रिकेट टूर्नामेंट 8 फरवरी से, तैयारियां पूरी..

कतरास. रेलवे मैदान कतरास में स्वर्गीय एस एन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 2026 के सफलता को लेकर गुरुवार को रेलवे मैदान में आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूर्नामेंट की जानकारी दी. आयोजन समिति के चैयरमैन वरीय अधिवक्ता दीप नारायण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई है.यह टूर्नामेंट 8 फरवरी से 13 फरवरी तक खेला जाएगा. जिसमें 16 टीम भाग ले रही है।विजेता विजेता को नगद सत्तर हजार तथा ट्राफी एवं उपविजेता को पैतीस हजार तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. मैन ऑफ द सीरीज को वॉशिंग मशीन दी जाएगी. 8 फरवरी को चैरिटी मैच का आयोजन किया गया है. जिसमें धनबाद महिला एकादश एवं बोकारो महिला एकादश के बीच खेला जाएगा. आयोजन समिति के नारायण ने बताया कि आज के युवाओं का खेल कूद से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं. कार्यक्रम में शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों के मालिक खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रायोजक के रूप में शामिल हैं. मौके पर वार्ड नंबर 2 के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान, दिलीप वर्मा, राजेश झा, रंजीत रवानी, पंकज तिवारी, राजन माखन, फिरोज रजा,मो अमान, मो महबूब, दिवाकर सिंह, सुनील राम, सतीश साव आदि उपस्थित थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



