Breaking

धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने बोकारो को 10 विकेट से पराजित कर प्रदर्शनी मैच जीती*

*स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 2026*

Https://news93live.com/

*कतरास**कतरास रेलवे मैदान कतरास में स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 2026 आज रविवार को मैत्री सह प्रदर्शनी मैच बोकारो अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम वनाम धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच धनबाद 19 क्रिकेट महिला टीम ने बोकारो अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हरा कर मैच जीत लिया. जिसमें बोकारो टीम की कप्तान साक्षी कुमारी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 107 रन बनाकर विपक्षी टीम को 108 रन बनाने के लिए लक्ष्य दिया. बोकारो महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी काजल कुमारी 35 बोल 52 रन का जबकि कप्तान साक्षी कुमारी 11 बॉल पर अपनी टीम के लिए 24 रन बनाया. धनबाद टीम की खिलाड़ी हनी प्रसाद तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिया. एक बेहतरीन कैच लक्ष्मी कुमारी ने लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम की 5 ओवर 2 गेंद शेष रहते 9.4 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया. अंजली कुमारी 26 बॉल में 44 रन एवं कप्तान बबली कुमारी 28 बॉल में 51 बनाई. मैच के एंपायर सुनील कुमार सत्येंद कुमार स्कोरर सानू रवानी थे.

अंत में मुख्य अतिथि वर्षा रानी मिंज एवं एवं विशेष अतिथियों ने दोनों टीम को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया.

सर्व सर्वप्रथम स्वर्गीय सम भट्टाचार्य को को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया. खेल शुभारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि कतरास थानेदार आशीष कुमार सिंह और महिला थानेदार वर्षा रानी मिंज ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दीप नारायण भट्टाचार्य, सचिव राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार रवानी, संरक्षक उमेश श्रीवास्तव, फिरोज राजा एवं बतौर अतिथि एलएन भट्टाचार्य, धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विनय कुमार सिंह, धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के प्राचार्य अभिमन्यू कुमार, अधिवक्ता जयदेव बनर्जी एवं वार्ड 2 के पार्षद मासूम खान, पार्षद प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान, वार्ड तीन के पार्षद प्रत्याशी के पुत्र रौनक गुप्ता, विकास बजरंगी, राजन मकान, शम्मी सिंह, सचिन भारद्वाज, सुशांत राहा, दुर्गादास, सतीश साव, रवि कुमार, कन्हैया रवानी, मो बाबला, मो अमान, मो. मेहबूब आदि मौजूद थे.

*दूर्नामेंट पर एक नजर

टूर्नामेंट 8 फरवरी से 13 फरवरी तक खेला जाएगा. जिसमें 16 टीम भाग ली है. विजेता विजेता को नगद सत्तर हजार तथा ट्राफी एवं उपविजेता को पैतीस हजार तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. मैन ऑफ द सीरीज को वॉशिंग मशीन दी जाएगी. 8 फरवरी को चैरिटी मैच का आयोजन किया गया है.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button