विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष एवं महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने तेज कर दी चुनाव प्रचार प्रसार.

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर झरिया में सोमवार को एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित हुई। यह प्रेस वार्ता अग्रवाल धर्मशाला में हुई, जहां विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष एवं महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित किया।
अमित अग्रवाल का संकल्प
उन्होंने कहा कि वे केवल परिषद के कोषाध्यक्ष ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और पिछले 15 वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं।
कोरोना काल में गरीबों के बीच रहकर मदद करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही उनकी राजनीति का आधार है।
धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों में विकास की स्थिति को “मजाक” बताते हुए उन्होंने कहा कि कोयले की राजधानी होने के बावजूद यहां की जनता प्रदूषण और बीमारियों से जूझ रही है।
प्रमुख मुद्दे और वादे
विस्थापन रोकना और प्रदूषण मुक्त धनबाद बनाना उनका पहला लक्ष्य होगा।
सड़कों और नालियों की स्थायी एवं मज़बूत व्यवस्था कर शहर को स्वच्छ और सुचारु बनाने का संकल्प।
हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना।
नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूरे शहर में CCTV नेटवर्क का विस्तार।
व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और व्यापार-रोज़गार को बढ़ावा।
युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और रोज़गार के नए अवसर।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करते हुए धनबाद को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित शहर बनाने का वादा।
भावनात्मक अपील
अमित अग्रवाल ने कहा कि वे “राम भक्त” हैं और जो कहते हैं उसे निभाते हैं। उन्होंने जनता से आशीर्वाद की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि जीत मिलने पर वे चौबीसों घंटे जनता की सेवा में उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद लोग
इस प्रेस वार्ता में राहुल छावड़ा, शिवचरण शर्मा, महेश शर्मा, मंटू सिंह, सुमन अग्रवाल, हरीश, गोलू मालाकार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



