Breaking

लाडो रानी संगठन द्वारा आयोजित “जोश 2026 – खेल उत्सव” का आयोजन क्रेडो वर्ल्ड स्कूल परिसर में अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ*।

Https://news93live.com/

*कतरास*: इस खेल महोत्सव में डॉक्टरों ने बास्केटबॉल, हैंडबॉल, रस्साकशी जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के साथ-साथ हिट द टारगेट, श्रेष्ठ श्रवण, ब्लाइंड गेम्स, फन चैलेंजेज़ एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। इन खेलों ने न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाया बल्कि सभी प्रतिभागियों के बीच हंसी-मज़ाक और टीम स्पिरिट का शानदार वातावरण भी बनाया।

कार्यक्रम में डॉ. साधना, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. शिवानी झा, डॉ. नूपुर चंदन, डॉ. मेजर चंदन, डॉ. बी.एन. गुप्ता, डॉ. विभाश सहाय, डॉ. नीतू सहाय, डॉ. रीना बरनवाल, डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ. धीरज चौधरी, डॉ. यू.एल. विश्वकर्मा, विजय झा, गौतम मंडल, डॉ. अमिता बागची, श्रीमती बबीता राजपूत, डॉ. नीलम, डॉ. अविनाश, डॉ. एम.के. झा, डॉ. कलावती पांडेय, डॉ. साहिल एवं अनंत श्रीकृष्णा सहित अनेक डॉक्टरों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिभागियों ने बताया कि खेलों के माध्यम से उन्हें मानशिक तनाव से राहत मिली और लंबे समय बाद इस प्रकार का आनंददायक एवं ऊर्जा से भरपूर अनुभव प्राप्त हुआ।

लाडो रानी ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. साधना ने कहा, “आज के दौर में डॉक्टर लगातार तनाव और कार्यभार में रहते हैं। ‘जोश 2026 – खेल उत्सव’ जैसे आयोजन न केवल शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देते हैं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं, हमें खुशी है कि डॉक्टरों ने खेलों का भरपूर आनंद लिया और साथ ही लाडो रानी ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चियों के सशक्तिकरण के हमारे उद्देश्य का समर्थन किया। भविष्य में भी हम ऐसे सामाजिक और सकारात्मक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button