Breaking
धनबाद: बरवाअड्डा 8 लाइन के पास अर्धनिर्मित बाउंड्री में मिला सफाई कर्मी का शव..

बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के 8 लाइन इलाके में बुधवार को अर्धनिर्मित बाउंड्री के अंदर 50 वर्षीय सफाईकर्मी मनोज राम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनोज राम पेशे से सफाईकर्मी थे और बापू नगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। अक्सर घर के बाहर सो जाया करते थे और रात बस्ती या आसपास के इलाकों में बिताते थे।
परिजनों ने बताया कि अचानक शव मिलने की खबर मिली और मौके पर पहुंचने पर उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने आशंका जताई कि ठंड के कारण मौत हुई होगी।
बरवाअड्डा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



