Breaking

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार..

Https://news93live.com/

धनबाद: महिला थाना धनबाद कांड संख्या- 05/2026 के मुख्य अभियुक्त आशुतोष तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को जोगता थाना एवं महिला थाना पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया।

जानकारी के अनुसार, आशुतोष तिवारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- विश्वजीत तिवारी, निवासी- एसएसक्यू-93, सिजुआ कॉलोनी, थाना- जोगता, जिला- धनबाद, झारखंड, पर महिला थाना धनबाद में दर्ज कांड संख्या- 05/2026, दिनांक 12 फरवरी 2026 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। इस कारण न्यायालय के आदेशानुसार उसके आवास पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। जोगता थाना एवं महिला थाना की टीम ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की।

कांड में दर्ज धाराएँ — धारा 69/89/115(2)/351(2)/352/3(5) बीएनएस — गंभीर अपराधों से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आगे भी कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद अब अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button