Breaking

झरिया घनुवाडीह देवप्रभा आउटसोर्सिंग में अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में गोलीबारी..

Https://news93live.com/

धनबाद : झरिया स्थित बीसीसीएल एरिया-10 अंतर्गत कुजामा कोलियरी के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र स्थित एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग, मोहरीबांध में अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी और बमबाजी हुई। देर रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि कोयला लोड करने पहुंची कई ट्रक मौके पर फंस गई थीं, जिन्हें बाद में वहां से हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। उस दौरान अफरा-तफरी के बीच एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया था, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।

वहीं घनुवाडीह पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। स्थानीय कांग्रेस नेता Pritam Rawani ने बताया कि देर रात इलाके में फायरिंग और बमबाजी हुई है तथा अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है..

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button