झारखंड

बूथ लेवल कार्यकर्त्ता से प्रदेश अध्यक्ष बनना ये सिर्फ भजपा मे ही सम्भव है आदित्य साहू को बहुत बहुत बधाई – ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुम्भकार धनबाद..

Https://news93live.com/

रांची / धनबाद :भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के द्वारा भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष एवं उल्लास व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार जी ने श्री साहू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, सरल-सहज स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण झारखंड भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने कहा कि आदित्य साहू जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के लिए गौरव का विषय है और उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को गति देगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मानस प्रसून, शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी ने कहा कि श्री साहू जी का नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और आगामी चुनावों में पार्टी को निर्णायक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने कहा कि, श्री आदित्य साहू जी का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। श्री साहू बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष से आज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होना झारखंड के सभी करकर्ताओं के लिए हर्ष का बिषय है.

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्री आदित्य साहू जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button