Breaking

मटकुरिया में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, मेयर रेस में चंद्रशेखर अग्रवाल ने बढ़ाई सक्रियता..

Https://news93live.com/

धनबाद : नगर निगम चुनाव के करीब आते ही शहर का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने रविवार को मटकुरिया स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी हलचल को और तेज कर दिया।

अभियान के दौरान अग्रवाल ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और समाज के गणमान्य लोगों से सीधे संवाद किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धनबाद को स्वच्छ, सुगठित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने, ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ और समर्थकों की मौजूदगी से पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया। अभियान ने मटकुरिया क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे जमीनी संपर्क अभियानों से मेयर की लड़ाई दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में जनता किस पर भरोसा जताती है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button