Breaking

मंत्री हफीजउल हसन अंसारी का लोयाबाद में हुआ भव्य स्वागत! पार्षद प्रत्याशी अरुन को दिया जीत का आशीर्वाद!

Https://news93live.com/

लोयाबाद :-लोयाबाद मदनाडीह में सोमवार की शाम को झामुमो कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के धनबाद नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान की अगुवाई में प्रदेश अल्पसंख्यक व खेल मंत्री हफीजउल हसन अंसारी को फुल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया ।

मौके पर उन्होंने मतदाताओं से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल तथा वार्ड सात के पार्षद प्रत्याशी नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान के भाई अरुन चौहान को जिताने की अपील की।

उन्होंने अरुण चौहान को जीत का आशिर्वाद भी दिए। कहा कि पार्टी जितनी मजबुत होगी उतना ही ज्यादा क्षेत्र का विकास होगा। मौके पर हरेंद्र चौहान,अरुन चौहान,अनवर मुखिया,मो आजाद आसवी,मुन्ना अंसारी,समीर अंसारी सहित भारी संख्या कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button