कतरास वार्ड नंबर 3 में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी, सड़कों पर फिसलन से दुर्घटना के बढ़ी संभावना*
नगर निगम पर फूट रहा लोगों का आक्रोश*

कतरास। शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के वार्ड संख्या-3 की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद वार्ड के सब्जी पट्टी, राजगंज रोड राजस्थानी धर्मशाला,मैन रोड एसबीआई, स्टेशन रोड, रानीबाजार, भगत मुहल्ला, गुजराती मोहल्ला की कई गलियों और सड़क पर पानी भर गया, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। तस्वीर में भी सड़क पर जलजमाव साफ दिखाई दे रहा है, जहां लोगों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक जमा रहता है। इससे दुकानदारों के व्यवसाय पर भी असर पड़ता है और राहगीरों को फिसलन व दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
लोगों ने नगर निगम से वार्ड संख्या-3 में नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में बार-बार होने वाली इस समस्या से राहत मिल सके। मौसम विभाग ने भी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



