Breaking
नदी बन गया फोरलेन,बारिश में फिर डूबा गौशाला पुल*

*कतरास* : शनिवार की तेज बारिश ने राजगंज-महुदा फोरलेन की अधूरी जल निकासी व्यवस्था को एक बार फिर उजागर कर दिया। गौशाला पुल के नीचे भारी जलभराव होने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण के दौरान जल निकासी पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि हर बारिश में यही समस्या दोहराई जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने एनएचएआई से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



