स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं मतदान – सामान्य प्रेक्षक*

धनबाद :माइक्रो आब्जर्वरों के लिए आज नयू टाउन हॉल में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो ने सभी माइक्रो आब्जर्वरों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं निर्भीक तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने का निर्देश दिया।
साथ ही कहीं गड़बड़ी हो तो तुरंत सूचित करने, मतदान प्रारंभ होने के पूर्व मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतपेटिका को सील होने की प्रक्रिया देखने तथा मतदान के दौरान दिन भर अन्य बूथों पर भ्रमशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान संपन्न होने के बाद आब्जर्वर सेल में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।
वहीं मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण ने उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में, श्री कुमार वंदन ने मतदान प्रारंभ होने के समय के कार्य, श्री संजय कुमार ने मतदान की प्रक्रिया और श्री राज कुमार वर्मा एवं श्री बृजभूषण पाण्डेय ने मतपेटिका को सील करने का तरीका बताया।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



