Breaking

गोबिंदपुर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक डीजे पर रोक, हुड़दंगियों पर सख्ती की चेतावनी..

Https://news93live.com/

गोबिंदपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोबिंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने, जबरन रंग लगाने या आम लोगों को परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस की आईटी टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी और भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

त्योहार की गरिमा बनाए रखने के लिए अश्लील गानों और डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं और किसी की भावनाओं को आहत न करें।

थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान पुलिस गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेगा, ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में होली मना सकें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button