Breaking

नगर निकाय चुनाव: धनबाद में काउंटिंग कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण पूरा..

Https://news93live.com/

धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग असिस्टेंट का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें 540 कर्मी शामिल हुए।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मतपेटिका की सील खोलने, मतपत्रों के मिलान, वैध-अवैध मतपत्रों के वर्गीकरण तथा निर्वाचन मतगणना प्रपत्र 19 और 20 भरने का अभ्यास कराया गया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button