संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी में कोयला लोड हाईवा में लगी आग, जलकर हुई खाक*

*कतरास*: बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्र अंतर्गत संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग में गुरुवार की देर शाम बेनीडीह लिंक साइडिंग में कोयला लदे एक हाइवा वाहन में अचानक आग लग गई। घटना में वाहन का इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूत्रों के अनुसार, यह हाइवा आउटसोर्सिंग कंपनी संजय उद्योग का था। वाहन में कुछ दिनों से तकनीकी गड़बड़ी थी और इंजन से लगातार अधिक धुआं निकल रहा था। बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही से आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा वाहन का उपयोग लगातार जारी रखा गया था। आग लगने की घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले लदा कोयला खाली कर दिया और फिर वाहन से सुरक्षित बाहर निकल गया। यदि ऐसा न होता तो कोयले के कारण आग और भयावह रूप ले सकती थी। समय पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
यह घटना बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही को उजागर करता है। व्यवस्था में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है। स्थानीय स्तर पर प्रबंधन की लापरवाही को लेकर चर्चा जोरों पर है। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा सप्ताह और सुरक्षा पखवाड़ा का भी मजाक बनाकर रख दिया है।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



