Breaking

बलियापुर के सड़क हादसे में सिजुआ के जेएलकेएम कार्यकर्ता दीपक की मौत* 

विधायक जयराम, पूर्व विधायक जलेश्वर समेत अन्य ने जताया शोक* 

Https://news93live.com/

*कतरास*: बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक रोड स्थित पलानी के पास गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए सिजुआ निवासी स्कूटी सवार  35 वर्षीय दीपक कुमार महतो की मौत इलाज के दौरान हो गई। दीपक झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक सदस्य एवं शक्ति सेना करम महोत्सव के पदाधिकारी भी थे। बताया जाता है कि मृत दीपक स्कूटी से धनबाद के कुसुम विहार से बलियापुर के बेलगड़िया गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जाने के क्रम में पलानी स्थित केरोसिन डिपो के पास उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टाटा सिजुआ में पसरा मातम, विधायक समेत अन्य ने जताया शोक

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित गांव में शव पहुंचते ही पूरा गांव में मातम पसर गया। मृत दीपक के पिता रामप्रसाद महतो टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। मृत दीपक की तीन साल की वच्ची है। दीपक की मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। तेलमोच्चो स्थित दामोदर नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो, बाघमारा के पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, जेएलकेएम नेता दीपक रवानी, आजसू के प्रदीप महतो, शक्ति महतो, कपुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो आदि मृत दीपक के आवास पहुंचे और शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button