Breaking

वार्ड संख्या 08 में रामेश्वर तुरी की शानदार जीत, 1182 मतों से दर्ज की विजय!

Https://news93live.com/

लोयाबाद : नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 08 में हुए मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वार्ड से रामेश्वर तुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महावीर पासी को पराजित कर जीत हासिल की।

प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रामेश्वर तुरी को कुल 4476 मत प्राप्त हुए, जबकि महावीर पासी को 3294 मत मिले। इस प्रकार रामेश्वर तुरी ने 1182 मतों के अंतर से निर्णायक विजय दर्ज की।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी प्रत्याशी ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे।

वार्ड संख्या 08 में इस बार का चुनाव मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन अंततः जनता ने भारी मतों से रामेश्वर तुरी के पक्ष में अपना समर्थन दिया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button