Breaking

बीसीसीएल के सीएमडी ने युवा लेखक दीपक रवानी की पुस्तक का किया लोकार्पण..

Https://news93live.com/

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने युवा लेखक दीपक रवानी की पुस्तक “The Ultimate Job Seeker Guide” का लोकार्पण किया। यह पुस्तक आज के प्रतिस्पर्धी जॉब मार्केट में युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से लिखी गई है।

इस अवसर पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने दीपक रवानी को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन की काफी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पुस्तकें युवाओं को नौकरी की तैयारी, कौशल विकास और सही करियर चुनने में मदद करती हैं। उन्होंने लेखक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बीसीसीएल के एक युवा कर्मचारी द्वारा युवाओं के लिए इस प्रकार की उपयोगी पुस्तक लिखना सराहनीय पहल है और यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

दीपक रवानी, स्वर्गीय ओबिन रवानी के पुत्र हैं और अप्रैल 2025 में अपने पिता के स्थान पर बीसीसीएल में नियुक्त हुए। वर्तमान में वे बीसीसीएल के बरौरा क्षेत्र में जनरल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से जामुआटांड़, दुमरा, धनबाद के निवासी हैं।

इस पुस्तक में रिज्यूमे बनाना, लिंक्डइन प्रोफाइल सुधारना, जॉब सर्च स्ट्रेटेजी, इंटरव्यू की तैयारी तथा आज के एआई दौर में करियर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। यह पुस्तक विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है, जिससे देशभर के युवा इसे आसानी से पढ़ सकते हैं।

इस मौके पर बीसीसीएल के एटक के रिजनल उपाध्यक्ष खुशवंत कुमार साव ,किशोर कुमार जीएम बरोरा ,टी.एस चौहान पीओ बरोरा,संतोष गोराई ने लेखक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उन्हें अपने करियर की सही दिशा तय करने में मदद करेगी। उन्होंने दीपक रवानी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को ऐसी प्रेरणादायक पहल से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के हित में होने वाले ऐसे प्रयासों के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग देंगे।

लेखक दीपक रवानी ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी और मार्गदर्शन देना है, ताकि वे सही तैयारी और रणनीति के साथ अपने करियर में आगे बढ़ सकें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button