Breaking

गिरिडीह के तिसरी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादी-पोता की मौत*, 

आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया, किया सड़क जाम*

Https://news93live.com/

*गिरिडीह*।गिरिडीह तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में बेकाबू ट्रैक्टर ने 58 वर्षीय दादी और उसके दो वर्षीय पोते को रौंद दिया जिससे दोनों दादी और पोते की मौके ही मौत हो गई है। घटना सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे की है। गुमगी के स्व. राजकुमार शर्मा की पत्नी कौशल्या देवी अपने दो वर्षीय पोते रियांश शर्मा का इलाज करा कर घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने पहले बिजली के पोल में धक्का मारा। इसके बाद दादी और पोते को रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव ले जाने नहीं दिया। आक्रोशित लोग ने ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मुआवजा की मांग कर रहे थे। इधर घटना के बाद परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है.

ब्यूरो रिपोर्ट. गिरिडीह.

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button