खेलझारखंड

*जिला प्रशासन व ईसीआर की बैठक संपन्न*

Https://news93live.com/

*रेलवे से जुड़ी संरचनात्मक व प्रबंधन योजनाओं पर किया विचार-विमर्श_*

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के बीच आज संध्या एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर एवं रेलवे से जुड़ी संरचनात्मक व प्रबंधन योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आधारभूत ढाँचे, यात्री सुविधाओं व जनहित योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आपसी सामंजस्य एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल तथा मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button