Breaking

धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक अहम कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।..

Https://news93live.com/

घटना रविवार रात (08/09 मार्च 2026) की है, जब पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह से जुड़े अपराधकर्मी दिलीप सिंह (50 वर्ष), निवासी बारामुड़ी, भूली ओपी, धनबाद को दबोच लिया।

दिलीप सिंह गोविंदपुर थाना कांड संख्‍या 89/2026 का नामजद अभियुक्त है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खान गिरोह लंबे समय से धनबाद और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और दिलीप सिंह की गिरफ्तारी को इस दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button