Breaking

धनबाद में भूमाफिया के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, सांसद पर जमीन कब्जे का आरोप..

Https://news93live.com/

विनोद बिहारी चौक पर प्रेस वार्ता, चंद्रवंशी रवानी परिवार की 96 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप..

धनबाद के विनोद बिहारी चौक पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता कर भूमाफिया के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बाघमारा क्षेत्र में सैकड़ों बीघा जमीन कब्जा करने के बाद अब भूली क्षेत्र की जमीन पर नजर गड़ाई है।

प्रेस वार्ता में ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रवंशी रवानी परिवार की 96 डिसमिल पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते भूमाफिया जमीन हड़पने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अपनी जमीन की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button