भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी ने आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री संजय सेठ जी से उनके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की।..

रांची, 15 मार्च 2026 – सिंदरी के पूर्व विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी ने आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री संजय सेठ जी से उनके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान श्रीमती तारा देवी जी ने सिंदरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। वहीं, श्री संजय सेठ जी ने विशेष रूप से पूर्व विधायक श्री इंद्रजीत महतो जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बैठक का माहौल आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा। भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता लगातार श्री महतो जी के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ दीं।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



