Breaking

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सनातन विरोधी एवं आपत्तिजनक वक्तव्य के खिलाफ। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।..

Https://news93live.com/

धनबाद : ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने हालिया वक्तव्य में सरस्वती पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर भारत की आस्था और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुए कहा कि भारत में पूजा अधिक होती है, लेकिन प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और समृद्धि अन्य देशों में देखने को मिलती है। उनके इस बयान को भारतीय जनता ने इस ब्यान को गंभीरता से लिया है। एवं कड़े शब्दों में निंदा की।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह वक्तव्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, आस्था और परंपराएं विश्व में आदर्श मानी जाती हैं और इन्हीं मूल्यों के कारण भारत “विश्व गुरु” बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार का बयान देना न केवल करोड़ों सनातनियों का अपमान है, बल्कि देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य के मुख्यमंत्री को इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी से बचना चाहिए। यदि वे अपनी सोच नहीं बदलते हैं, तो जनता उन्हें इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह के किसी भी सनातन विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी विचारों का हमेशा मजबूती से विरोध करती रहेगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button