23 मार्च को होगा सुड़ी समाज का महाजुटान.

23 मार्च को सुड़ी समाज के महाअधिवेशन को सफल बनाने के लिये और SC की दर्जा के लिए चट्टानी एकता का परिचय दे – गौतम मंडल टुण्डी प्रखंड अंतर्गत बेहड़ा ग्राम में श्री विष्णु मंडल की अध्यक्षता तथा कोलहर में मुखिया विजय मंडल की अध्यक्षता में झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के 47वें महा अधिवेशन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महा अधिवेशन की तैयारियों के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आयोजन को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी महा अधिवेशन समाज की एकजुटता को मजबूत करने तथा अधिकारों की लड़ाई को और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

केंद्रीय उपाध्यक्ष धरनीधर मंडल और केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने सभी समाजसेवी से आग्रह एवं निवेदन किया कि महा अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेकर चट्टानी एकता का परिचय देकर महाधिवेशन को सफल बनाए । बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय महासचिव, गौतम मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष फटीक मंडल, केंद्रीय सचिव नुनुलाल मंडल,अशोक मास्टर, जिला महासचिव शैलेन मंडल, सत्यजीत मंडल,मुखिया जय नारायण मंडल,सोनू मंडल,लक्ष्मण मंडल,जितेन्द्र मंडल, तिलक मंडल वासुदेव मंडल मंतोष मंडल नवीन मंडल संजय मंडल सपन मंडल गोउर मंडल, षष्टी मंडल, मुखिया जय नारायण मंडल, प्रदीप मंडल कृष्ण पद मंडल, काजल मंडल, मिथुन मंडल, संतोष मंडल, विकास मंडल, पंकज मंडल, रूपा मंडल, कल्पना..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



