Breaking

धनबाद में युवक की हत्या से सनसनी, जाँच मे जुटी पुलिस..

Https://news93live.com/

धनबाद के रंधीर वर्मा चौक के समीप स्थित कृषि बाजार समिति में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद दुकान के बाहर 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बोकारो का रहने वाला था और अपने पिता के साथ कई साल पहले रोज़ी-रोटी की तलाश में धनबाद आया था।

रोहित मजदूरी कर जीवन यापन करता था और मंडी परिसर में ही रहता था।

बुधवार रात रोज़ाना की तरह काम खत्म करने के बाद वह छत पर सोने गया था।

गुरुवार सुबह मंडी के लोग शौचालय जाने के दौरान खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए।

युवक के गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव पाए गए, जिससे साफ है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इलाके में माहौल

फल मंडी और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोग इस निर्मम हत्या से भयभीत हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button