अंगारपथरा लोडिंग में आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर विवाद, पार्षद ने रुकवाया काम*

*कतरास* : अंगार पथरा लोडिंग थोड़ा स्थित केंद्र कोड 419 के पोषाहार क्षेत्र की महिलाओं के आग्रह पर सेविका द्वारा धनबाद उपायुक्त, बाघमारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं वार्ड नंबर 5 की पार्षद को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया था।
इसी संदर्भ में शुक्रवार को वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पार्षद ने ठेकेदारों को तत्काल कार्य रोकने का निर्देश दिया और कहा कि इस मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
मौके पर पार्षद निरुपमा देवी ने बताया कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र अनुसूचित जाति के लिए घोषित है, जहां क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत बच्चे अनुसूचित जाति से हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भवन निर्माण की अनुशंसा की गई है, वहां बच्चों का पहुंच पाना संभव नहीं होगा।
पार्षद ने सुझाव दिया कि हरिजन विकास विद्यालय, लोडिंग घोड़ा के पास आंगनवाड़ी भवन का निर्माण किया जाए, जिससे सरकार की योजना सफल हो सके और पोषाहार क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



