Breaking

लोयाबाद में डिप्टी मेयर अरुण चौहान का भव्य स्वागत, समाज के लोगों ने दी बधाई..

Https://news93live.com/

धनबाद. धनबाद नगर निगम चुनाव सम्पन्न होने के बाद लोयाबाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वार्ड संख्या 7 के पार्षद अरुण चौहान के डिप्टी मेयर बनने के बाद उनके आवासीय कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा हुआ है।

रविवार को झारखंड राज्य नोनिया चौहान महासभा के सदस्य धनबाद के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अरुण चौहान को शुभकामनाएं देने उनके आवासीय कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अरुण चौहान एवं उनके बड़े भाई हरेंद्र चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित चौहान समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। कई वर्षों के बाद समाज को ऐसा प्रतिनिधित्व मिला है, जिसने पूरे झारखंड में समाज का नाम रोशन करने का काम किया है। लोगों ने विश्वास जताया कि अरुण चौहान अपने पद पर रहते हुए क्षेत्र और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस सम्मान समारोह में चौहान समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नए डिप्टी मेयर को समर्थन और शुभकामनाएं दीं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button