शादीशुदा युवक की दो पत्नियां आई आमने -सामने!#दुसरी पत्नी पहुंची लोयाबाद थाना! #खुब हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा!*

लोयाबाद/धनबाद: लोयाबाद में शुक्रवार को उस समय एक अजीब सी स्थिति बन गई जब एक शादीशुदा युवक की दोनों पत्नियां आमने-सामने आ गईं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों ही पत्नियों ने युवक के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया।
करीब दो से तीन घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मामला लोयाबाद छह नंबर निवासी रामु चौधरी से जुड़ा है। वह पहले कोलकाता में रहता था।
जानकारी के अनुसार रामु ने छह वर्ष पूर्व अफसाना नामक युवती से शादी की थी। जिससे उसका पांच वर्षीय पुत्र है। बाद में वह पत्नी और बच्चे को वहीं छोड़कर धनबाद आ गया और गोविंदपुर भितिया स्थित एक अंडा फार्म में काम करने लगा। चार महीने पहले उसने फिर लोयाबाद छह नंबर में पूजा नामक युवती से दूसरी शादी कर ली और अपने ससुराल में ही रहने लगा।
आरोप है कि पति अपनी पहली पत्नी अफसाना के बैंक खाते से लगातार पैसे की निकासी करता रहा और अब तक करीब 36 हजार रुपये निकाल चुका है। पति की इन हरकतों से परेशान होकर अफसाना लोयाबाद पहुंची। पहली पत्नी पति के घर पहुंची तो वहां उसकी दूसरी पत्नी आमने-सामने हो गई, तब विवाद बढ़ गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पत्नियों ने रामु के साथ रहने से इंकार कर दिया।अफसाना ने लोयाबाद थाना पहुंच कर पुलिस से कहा कि वह अब इसके साथ नहीं रहना चाहती जो उसके बैंक खाते से पैसे निकाले हैं वह लौटा दे ।
पुलिस के सामने युवक ने हर माह पांच -पांच हजार रुपए लौटा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पहली पत्नी कोलकाता लौट गई।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



