Breaking

दिशुम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जयंती समारोह, धनबाद में उत्सव का माहौल…  

Https://news93live.com/

धनबाद : कोयलांचल नगरी धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में लोग गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

कुर्मीडीह मोड़ का नामकरण  

समारोह के दौरान एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया—कुर्मीडीह मोड़ का नाम बदलकर दिशुम गुरु शिबू सोरेन मोड़ रखा गया। यह कदम गुरुजी के योगदान और उनके संघर्षों को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया।

 नेताओं का संबोधन

धनबाद जिला JMM के उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने इस मौके पर कहा:

“गुरुजी ने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।”

“उनके पदचिन्हों पर चलना युवाओं के लिए प्रेरणा है और यही हमारे आंदोलन की ताकत है।”

ब्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष JMM धनबाद के हरीशचंद्र सिंह इस मौके पर कहा:

“गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय इसकी मांग हम केंद्र सरकार से करते है, साथ ही झारखण्ड के प्राथमिक शिक्षा मे गुरु जी के जीवनी को पढ़ाया जाय”

जनता की भागीदारी

स्थानीय लोगों ने जयंती पर फूल अर्पित कर गुरुजी को नमन किया।

युवाओं ने नारे और गीतों के माध्यम से उनके योगदान को याद किया।

महिलाओं और बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।..

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button