Breaking

धनबाद के गोविन्दपुर मे भीषण सडक हादसा, 1 की मौत एक घायल.

Https://news93live.com/

‏धनबाद:  जिले के गोविंदपुर ब्लॉक में सोमवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि उनका पोता घायल हो गया. तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भागने लगा. स्थानीय लोगों ने कुछ दूर पीछा कर वाहन को पकड़ लिया. सड़क हादसे के बाद आसपास के दर्जनों लोग जुट गए. मौके पर गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल एवं मृतक को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button