धनबाद रामनवमी पर्व पर भाईचारे का संदेश..

धनबाद। रामनवमी पर्व के अवसर पर पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सभी समुदायों और समाज के प्रतिनिधि एक ही मंच पर दिखाई दिए। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश दिया गया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स, पुराना बाजार के अध्यक्ष सोहराब खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यहाँ हर धर्म का सम्मान होता है और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना है ताकि हर वर्ग के लोग मिलकर त्योहारों की खुशियाँ साझा कर सकें।
मंच पर विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे और उन्होंने रामनवमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक ताने-बाने को मजबूती मिलती है और आने वाली पीढ़ियों को आपसी सहयोग और भाईचारे का संदेश मिलता है।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हमेशा से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभाई है। रामनवमी पर्व पर दिया गया यह संदेश पूरे शहर में सौहार्द और शांति का वातावरण बनाने में सहायक होगा।..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



