Breaking

IIT ISM धनबाद मे नेक्स्ट जेन पोस्ट ऑफिस का भब्य उद्घाटन समारोह…

Https://news93live.com/

धनबाद : आज दिनांक 30.03.2026 को दोपहर 01:30 बजे आईएसएम पोस्ट ऑफिस, धनबाद को नेक्स्ट जनरेशन पोस्ट ऑफिस के रूप में परिवर्तित किए जाने के उपलक्ष्य में एक औपचारिक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, निदेशक, आईआईटी (आईएसएम), धनबाद ने रिबन काटकर अपने करकमलों द्वारा उद्घाटन किया।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रोफेसर धीरज कुमार, उपनिदेशक, आईआईटी (आईएसएम), धनबाद; श्री अमित राज दीक्षित, श्री दुष्यंत शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से वरीय डाक अधीक्षक, धनबाद मंडल, श्री रूपक कुमार सिन्हा; उप डाक अधीक्षक, श्री कुमार अनूप; सहायक डाक अधीक्षक, श्री रितेश कुमार सिन्हा; श्री अनूप कुमार, श्री अमित कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री माधव कुमार सिंह तथा आईएसएम के उप डाकपाल श्रीमती जूही नूपुर, श्रीमती खुशबू झा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को डाकघर को एक न्यू लुक देकर उनसे जोड़ने की कोशिश करना और डाकघर के आधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराना है..

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button