लंदन सिटी डिजनीलैण्ड मेला, जिला परिषद मैदान धनबाद, झारखण्ड ।

अपार हर्ष के साथ सूचित करना है कि इस वर्ष भी डिजनीलैण्ड मेला का आयोजन किया गया है। लंदन सिटी डिजनीलैण्ड मेले का उदघाटन समारोह दिनांक 27.03.2026 को धनबाद के जिला परिषद चेयरमैन श्रीमति शारदा सिंह के करकमलों द्वारा फिता काट कर उदघाटन समारोह सम्पन्न किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री पी० एन० सिंह पूर्व सांसद धनबाद एवं श्री राज सिन्हा विधायक के उपस्थित में उदघाटन समारोह सम्पन्न किया गया था। आज 04.04.2026 को एक प्रेस वार्ता कर बताया गया कि इस डिजनीलैण्ड मेला का मुख्य प्रवेश द्वार लंदन सिटी गेट का थीम दिया गया है।
अति खुबसुरती के साथ महंगे झिलझिलते रोशनी से गेट को सजाया गया है जो अति मन मोहक है। यह जानकारी आज प्रेसवार्ता के माध्यम से आयोजक धर्मराज पाण्डेय, अरुण पिल्लई, गिरिजाशंकर सिंह, पगड़ी बाबा, प्रसिद्ध नारायण सिंह ने दी।
इसके साथ ही भिन्न भिन्न प्रकार के दुकानों से मेला सुसज्जित है. दुबई की परफ्यूम की दुकाने, कोलकाता का ब्राण्डेड आचार की दुकान, सिटी गोल्ड के गहने जो महिलाओं के लिए पसंदीदा है। कीचन किंग, लंबे घने बालों के लिए आदिवासी हर्बल तेल का दुकान एवं एक से बढ़कर एक मोबाईल कवर की दुकान जो दिल्ली से आया है। जूते चपपल की दुकान, साउथ सिल्क, भागलपूरी सिल्क की दुकान।
मनोरंजन के लिए जवाइन्ट व्हील जमेरी नोका ड्रेगन ट्रेन मिक्की माउस स्काप्रियों हेलीकोप्टर, इतयादि । तारामाची / ब्रेक डान्स. भुत बंगला, बच्चों के खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक स्वदिष्ट व्यंजन की दुकानें लगी हैं। जैसे चाट, चाउमीन, बर्गर, भेलपूरी, बटाटापूरी, कोल्ड्रींक्स, आईसक्रीम, दुकानें लगी हैं।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



