धनबाद के आईआईटी आईएसएम में दो दिवसीय इनवेंटिव 2026 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया।..

धनबाद के आईआईटी आईएसएम में दो दिवसीय इनवेंटिव 2026 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया।
धनबाद : अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के नवाचार, अनुसंधान और भविष्य की दिशा तय करने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने जोर दिया कि नवाचार, निवेश, शोध और नीति मिलकर देश को नई दिशा देंगे।
उद्घाटन समारोह में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. सुनील के. बर्नवाल, जुरी इंडस्ट्रीज के एमडी अतहर शहाब, टाटा स्टील के संदीप कुमार, डॉ. शिर्षेंदु मुखर्जी और रिंयू की को-फाउंडर वैशाली निगम सिन्हा समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देशभर के 15 आईआईटी, 7 एनआईटी और आईआईएसईआर जैसे प्रमुख संस्थानों के निदेशक भी शामिल हुए।
लगभग 200 स्टॉलों पर विभिन्न नवाचारों और तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई गई।
राज्यपाल ने कहा कि भारत को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी क्षमताओं को और मजबूत करना होगा। प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ वैश्विक साझेदारी भी जरूरी है।
इनवेंटिव 2026 का उद्देश्य नई तकनीकों और शोध को सीधे समाज और उद्योग के उपयोग में लाना है। इससे स्टार्टअप्स, अत्याधुनिक तकनीक और रोजगार के नए अवसर सामने आने की उम्मीद है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



